Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT अब समलैंगिक बनेंगे अमाल सेहरावत

अब समलैंगिक बनेंगे अमाल सेहरावत

0
165

मुंबई। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अमाल सेहरावत आगामी लघु फिल्म ‘गे रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक समलैंगिक का किरदार निभाते नजर आएंगे।

इस खास वीडियो में अमाल के साथ आलोक नाथ भी दिखाई देंगे।

Amal Sehrawat
अमाल ने बताया, “फिल्म मैं विमलेश के किरदार में हूं और आलोक नाथ मेरे ससुर जी हैं। यह फिल्म समलैंगिक विवाह पर एक सकारात्मक संदेश है। इस फिल्म के अंदर भारत में समलैंगिक विवाह के दौरान होने वाली मुश्किलों पर निशाना साधा गया है, जिसे मनोरंजक और बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है।”

देश में समलैंगिकों के अधिकार के बारे में पूछे जाने पर अमाल ने कहा, “यह मुद्दा काफी प्रचलित है। शारीरिक अंतरंगता और यौन वरीयता दो अलग बातें हैं। भीतर की भावना जरूरी है। मुझे पता है, कई ऐसे बेहतरीन लोग हैं, जिनके लैंगिक रूझान अलग हैं।”

यह लघु फिल्म यूट्यूब चैनल नजर बट्टू प्रोडक्शंस पर शुक्रवार को जारी हुई।

–आईएएनएस