Tuesday, April 14, 2026
Home Music/News म्‍यूजिक विडियो बेफ्रिका का फर्स्‍ट लुक

म्‍यूजिक विडियो बेफ्रिका का फर्स्‍ट लुक

0
234

मुम्‍बई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भले ही पिछले लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। मगर, मीडियाई कैमरों से बच बचकर रहते हैं।

befikra
लेकिन, अब दोनों एक साथ बेफ्रिका म्‍यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। इस म्‍यूजिक वीडियो का टीजर और पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया है।

सिंगल ट्रैक के विडियो टीजर में दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ को पंच मारते हुए और टाइगर श्रॉफ अलग अंदाज में गिरते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो को टी-सीरीज कंपनी की तरफ से तैयार किया जा रहा है।

इसकी शूटिंग लंडन में की गई है, जिसका निर्देशन सैम बॉम्‍बे ने किया है।। कुमार द्वारा लिखित गीत बेफ्रिका को मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है। इस गीत को आवाज मीत ब्रदर्स के अलावा अदिति सिंह शर्मा ने दी है।