Tuesday, March 31, 2026
Home Music/News उम्‍दा! सुलतान का Title Track रिलीज

उम्‍दा! सुलतान का Title Track रिलीज

0
214

मुम्‍बई। 6 जुलाई से सुलतान अभिनेता सलमान खान सिनेमा घरों में कुश्‍ती खेलता नजर आएगा। मगर, फिल्‍म सुलतान का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है।

इस तरह के जोश वर्धक गीतों में सुखविंदर सिंह की आवाज ही फिट बैठती है। हालिया रिलीज दो लफ्जों की कहानी में भी सुखविंदर की आवाज थी। इस गीत में सुखविंदर सिंह का साथ शादाब फरीदी ने दिया है।

इस गीत को ईशाद कामिल ने कलमबद्ध किया है और संगीतकार विशाल और शेखर की जोड़ी ने संगीतबद्ध किया।

किसी व्‍यक्‍ति के टूटे हुए हौसले को फिर से जिन्‍दा करने की स्‍थिति को बयान करता गीत जितने बेहतरीन तरीके से लिखा, गया और संगीतबद्ध किया गया है, उतने बेहतरीन तरीके से फिल्‍माया गया है।