Monday, April 13, 2026
Home Music/News बिलाल ने कहा, दिल के करीब है ‘खैर मंगदी’

बिलाल ने कहा, दिल के करीब है ‘खैर मंगदी’

0
612

मुंबई। हाल ही में ‘खैर मंगदी’ नामक गीत गा चुके गायक बिलाल सईद ने बताया कि इस गीत के बोल उनके दिल के करीब है। फिल्म ‘बार बार देखो’ का तीसरा गीत बुधवार को जारी हुआ।

सईद ने कहा, “‘खैर मंगदी’ मेरे दिल के करीब है। इसमें दर्द और सकारात्मकता है और मेरा मानना है कि इस गीत में आपको सच्चे प्यार का वर्णन करने के लिए नजदीक का रास्ता मिल सकता है।”

दर्शक इस गाने में कैटरीना-सिद्धार्थ के तीन रूप देखकर खुश होंगे। पहले रूप में दोनों एकदम से युवा दिख रहे हैं शायद यहीं से उनका प्यार शुरू हुआ होगा। दूसरे रूप में उन्हें शादीशुदा दिखाने की कोशिश की गई है और तीसरा रूप जो गाने में इन्हें मध्यम आयु के लोगों के रूप में दिखाया गया है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म नौ सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को देख दर्शकों के बीच जबरदस्त जिज्ञासा है।

-आईएएनएस