Monday, April 13, 2026
Home Hollywood + एफ्लेक से मिलकर गार्नर हुईं भावुक

एफ्लेक से मिलकर गार्नर हुईं भावुक

0
208

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर गार्नर को अपने पूर्व पति बेन एफ्लेक से कार में सिर झुका कर बातचीत करते और आंखों में आंसू भरे हुए भावुक देखा गया। वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार रविवार को इस पूर्व जोड़े का पुनर्मिलन हुआ।

Jennifer Garner

इस दौरान गार्नर सफेद टॉप और जीन्स में बाइबिल के साथ नजर आईं। कार में एफ्लेक से सामना होने पर उनके बगल में बैठी गार्नर इस दौरान सिर झुकाए भावुक नजर आईं।

तीन बच्चों वॉयलेट, सैराफिना और सैमुएल के माता-पिता गार्नर और एफ्लेक ने शादी के दस साल बाद पिछले साल अलग होने की घोषणा की थी। उन दोनों ने तलाक का केस अभी फाइल नहीं किया है और दोनों में अभी भी अच्छे रिश्ते हैं।

-आईएएनएस