Tuesday, March 31, 2026
Home TV/OTT नये चेहरों के साथ ‘दिया और बाती हम’ सीजन 2 की तैयारी!

नये चेहरों के साथ ‘दिया और बाती हम’ सीजन 2 की तैयारी!

0
994

मुम्‍बई। स्टार प्‍लस के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में शुमार ‘दिया और बाती हम’ का अंत हो गया और उसी जगह आज से महेश भट्ट का नामकरण लेगा।

यदि आप ‘दिया और बाती हम’ के बंद होने को लेकर उदास हैं तो आपके लिए अच्‍छी ख़बर है कि ‘दिया और बाती हम’ का दूसरा सीजन जल्‍द देखने को मिलेगा। हालांकि, धारावाहिक के दूसरे सीजन में आपको आईपीएस अधिकारी संध्‍या राठी (दीपिका सिंह) देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि अन्‍य कलाकारों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा जैसे कि नीलू वाघेला (भाभो), कनिका महेश्‍वरी (मीनाक्षी) एवं करन गोडवानी (विक्रम) आदि।

diya-aur-baati-hum

Miss Malini डॉट कॉम की रिपोर्ट अनुसार दिया और बाती हम के सीजन 2 के लिए इकबाल खान को मुख्‍य भूमिका के लिए चुना गया है जबकि इस किरदार के लिए पहले शरमन जोशी व सोनू सूद के नाम पर विचार किया जा रहा था। इसके अलावा टेलीविजन अभिनेता अविनाश रेखी के नाम भी चर्चा जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार ये है आशिकी फेम नीति टेलर सीजन 2 में सूरज और संध्‍या राठी की बेटी कनक के रूप में नजर आ सकती हैं। उम्‍मीद है कि इस धारावाहिक का सीजन 2 भी आपको अपना दीवाना बनाने में सफल रहेगा।