Tuesday, September 22, 2026
Home Hollywood + छठी बार गर्भधारण नहीं करेंगी केटी प्राइस, गोद लेंगी बच्‍चा

छठी बार गर्भधारण नहीं करेंगी केटी प्राइस, गोद लेंगी बच्‍चा

0
321

लंदन। टेलीविजन जगत की लोकप्रिय कलाकार केटी प्राइस बच्चा गोद लेने की योजना बना रही हैं। दरअसल, वह छठे बच्चे को घर लाने की तैयारी में हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय अभिनेत्री के उनके पिछले संबंधों के साथियों से पांच बच्चे हैं।

पिछले संबंधों के साथियों से केटी के तीन बच्चे हार्वी (14), जूनियर (11) और प्रिंसेस (9) हैं। वहीं, उनके पूर्व पति केरान हेलर से दो बच्चे जेट (3) और बनी (2) हैं।

katie-price

अभिनेत्री केटी प्राइस का कहना है कि वह अपने शरीर के अब आराम देना चाहती हैं और इसीलिए, उन्होंने गोद लेने की सोची है और इसी से वह अपने छठे बच्चे का स्वागत करेंगी।

फेसबुक से लाइव बातचीत में केटी प्राइस ने कहा, ‘मैंने बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। आपको इसमें सब कुछ कानूनी औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं।’

केटी ने कहा कि वह बच्चों को गोद देने वाली एजेंसी के साथ इंटरव्यू का इंतजार कर रही हैं। अभिनेत्री को एक अन्य बच्चे को घर में लाने के लिए आलोचनाओं की परवाह नहीं है। -आईएएनएस