Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News ‘सैफ’ की जगह ‘अक्षय’ बनाएंगे खाना

‘सैफ’ की जगह ‘अक्षय’ बनाएंगे खाना

0
217

ख़बर है कि एक विदेशी फिल्‍म ‘Chef’ के हिन्‍दी रीमेक के लिए अक्षय कुमार को साइन किया जा रहा है। इस फिल्‍म को पहले सैफ अली ख़ान करने जा रहे थे।

यदि सूत्रों की मानें तो निर्माताओं की ओर से ‘एयरलिफ्ट’ के हिट होने के बाद ‘Chef’ के रीमेक पर काम करने के लिए निर्देशक राजा कृष्‍ण मेनन को राजी किया गया।

अब सुनने में आया है कि राजा कृष्‍ण मेनन अपने इस प्रोजेक्‍ट को भी अक्षय कुमार के साथ करना चाहते हैं। हालांकि, एयरलिफ्ट के लिए अक्षय कुमार मेनन की पहली पसंद नहीं थे।

‘Chef’ के रीमेक के लिए अक्षय कुमार को परफेक्‍ट इसलिए भी माना जा रहा है क्‍योंकि अक्षय कुमार असल जिन्‍दगी में खाना परोस चुके हैं।