जन्‍मदिवस विशेष : जानिए! कौन था माधुरी दीक्षित का ‘साजन’

0
398

नृत्‍य और अदाकारी के अद्भुत सुमेल का नाम माधुरी दीक्षित है। बॉलीवुड पर अपनी अदाकारी से कई दशक तक राज करने वाली माधुरी दीक्षित आज भी मनोरंजन जगत से जुड़ी हुई हैं। भले आज उनकी उम्र 48 हो चली है, मगर उनका खिलखिलाता चेहरा आज भी सिने प्रेमियों का दिल चुराता है।

माधुरी दीक्षित के जन्‍म अवसर पर माधुरी दीक्षित से संबंधित कुछ विशेष बातें आप से साझा करने जा रहे हैं, कुछ कही कुछ अनकही।

Madhuri dixit 003
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में कदम फिल्‍म अबोध से 1984 में रखा। मगर, 1988 में आई तेजाब से माधुरी दीक्षित सिने प्रेमियों के दिलों पर छाने में कामयाब हुईं। इससे पहले उनकी लगभग नौ फिल्‍में आ चुकी थीं।

माधुरी दीक्षित की आमिर ख़ान के साथ पहली फिल्‍म दिल थी। इस फिल्‍म में बेहतरीन अभिनय के लिए माधुरी दीक्षित को पहला बेहतरीन अभिनेत्री फिल्‍मफेयर अवार्ड मिला था।

वर्ष 1989 और 1990 में माधुरी दीक्षित की नौ नौ फिल्‍में रिलीज हुई। जबकि 1991, 1992, 1993 और 1997 में माधुरी दीक्षित की क्रमांश 5, 5, 6 और 5 फिल्‍में रिलीज हुई। इस बात से उनकी कार्यक्षमता और लोकप्रियता का अंदाजा लगा जा सकता है।

Madhuri dixit 002

1998 के बाद माधुरी दीक्षित का क्रेज कम होने लगा। माधुरी दीक्षित ने काम करना भी कम कर दिया। 2000 के बाद माधुरी दीक्षित की सबसे बड़ी हिट संजय लीला भंसाली की देवदास थी।

माधुरी दीक्षित ने ख़ान सितारों के साथ बड़ी हिट फिल्‍में दी हैं, आमिर ख़ान के साथ दिल, शाह रुख़ ख़ान के साथ अंजाम, दिल तो पागल है, देवदास, सलमान ख़ान के साथ साजन, हम आप के हैं कौन आदि।

विश्‍व प्रसिद्ध चित्रकार एमएफ हुस्‍सैन माधुरी दीक्षित की कला के दीवाने थे। एमएफ हुस्‍सैन ने माधुरी दीक्षित को लेकर गज गामिनी नामक फिल्‍म भी बनाई। इतना ही नहीं, जब माधुरी की कमबैक फिल्‍म आजा नच लै रिलीज हुई तो हुस्‍सैन साहेब ने पूरा थिएटर बुक किया। हम आपके हैं कौन को हुस्‍सैन ने 67 बार देखा।

Madhuri dixit 001

उसके बाद माधुरी दीक्षित 2013 में ये जवानी है दीवानी में एक आइटम गीत करती नजर आई। डेढ़ इश्‍किया और गुलाब गैंग से वापसी करने के प्रयत्‍न असफल रहे। हालांकि, छोटे पर्दे पर झलक दिखला जा जैसे कार्यक्रमों में जज की भूमिका निभा रही हैं।

माधुरी दीक्षित को 2008 में भारत के चौथे उच्‍च नागरिक सम्‍मान पद्म श्री से सम्‍मानित किया गया।

माधुरी दीक्षित को शुरू से नृत्‍य में रुचि थी। तीन साल की उम्र से कथक सीखना शुरू किया और बाद में पेशेवर कथक डांसर बनीं।

माधुरी दीक्षित ने 2001 में कौन बनेगा करोड़पति से जीती राशि 5 लाख रुपये गुजरात भूकंप पीड़ितों और पुणे के अनाथालय को दान कर दी थी।

Madhuri dixit 007

कथित रिपोर्टों के अनुसार, फिल्‍म साजन  की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित और संजय दत्‍त एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। सुनील दत्‍त के रोकने पर भी संजय दत्‍त और माधुरी दीक्षित के रिश्‍ते प्रभावित नहीं हुए, मगर, 1993 में संजय दत्‍त के टाडा में फंस जाने से खेल बिगड़ गया। हालांकि, संजय दत्‍त ऋचा शर्मा के साथ वैवाहिक जीवन जी रहे थे। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्‍मी कैरियर में दस के करीब फिल्‍में संजय दत्‍त के साथ की, सफलता के बाद भी और सफलता से पहले भी।

Madhuri dixit

1999 में माधुरी दीक्षित ने डॉ. श्रीराम माधव नेने से विवाह किया और उनकी दो संतान हैं। वैवाहिक रिश्‍ता सफलता पूर्वक चल रहा है। माधुरी दीक्षित ने परिवार को एक अच्‍छी गृहिणी की तरह संभाला है, इसमें कोई दो राय नहीं।