Saturday, March 21, 2026
Home Cine Special ओम पुरी ने पहले ही कर दी थी अपनी मृत्‍यु की भविष्‍यवाणी!

ओम पुरी ने पहले ही कर दी थी अपनी मृत्‍यु की भविष्‍यवाणी!

0
228

मुंबई। अभिनेता ओम पुरी की अचानक मृत्‍यु से भले ही हर कोई सदमे में हो। लेकिन, आपको जानकार हैरानी होगी कि ओम पुरी ने बहुत पहले ही अपनी मौत के बारे में भविष्‍यवाणी कर दी थी।

दरअसल, कुछ साल पहले बीबीसी के साथ विशेष बातचीत करते हुए ओम पुरी ने मृत्‍यु संबंधित खुलकर बातचीत की थी। अभिनेता ओम पुरी ने 2015 में बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार में अपनी मृत्यु की भविष्यवाणी की थी।

उस साक्षात्कार के मुताबिक, ओम पुरी ने कहा, ‘मृत्यु का भय नहीं होता, बीमारी का भय होता है। जब हम देखते हैं कि लोग लाचार हो जाते हैं, बीमारी की वजह से और दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। उससे डर लगता है। मृत्यु से डर नहीं लगता। मृत्यु का तो आपको पता भी नहीं चलेगा, सोए-सोए चल देंगे। (मेरे निधन के बारे में) आपको पता चलेगा कि ओम पुरी का कल सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर निधन हो गया।’

निधन से पहले की रात…. फिल्‍मकार रंजीत गुप्‍ता के अनुसार….

इस फिल्म के निर्देशक रंजीत गुप्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, ‘हम कल (गुरुवार) रात तक ओम पुरी जी के साथ ही थे। उनके साथ फिल्मों पर बातचीत हो रही थी। वह भले-चंगे थे। खुश थे और आज एकाएक उनके निधन की खबर मिली तो हम पूरी तरह से हिल गए।’

रंजीत गुप्‍ता ने कहा, “ओम जी सलमान अभिनीत फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने सलमान से आग्रह भी किया कि वह अपने शो बिग बॉस में ‘रामभजन जिंदाबाद’ की टीम को बुलाकर फिल्म के प्रचार में मदद करे और इसमें सलमान फौरन तैयार हो गए।”

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘ओम पुरी शांति की खोज में लुंबिनी जाने की इच्छा जाहिर की थी। इस स्‍थान का संबंध भगवान बुद्ध से है।’

दलित महिलाओं के उत्पीड़न एवं दुष्कर्म पर आधारित फिल्म ‘रामभजन जिंदाबाद’ में काम किया है और यह फिल्म फरवरी, 2017 में रिलीज होने जा रही है। -आईएएनएस/रीतू तोमर