Thursday, March 26, 2026
Home Cine Special यदि ऐसा होता तो मिर्जिया में हर्षवर्धन कपूर की जगह होते अमिताभ...

यदि ऐसा होता तो मिर्जिया में हर्षवर्धन कपूर की जगह होते अमिताभ बच्‍चन

0
266

फिल्‍मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी आगामी फिल्‍म मिर्जिया लेकर तैयार हैं। इस फिल्‍म में से राकेश मेहरा हर्षवर्धन कपूर को बड़े पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। इस फिल्‍म से जुड़ी कुछ बातों को फिल्‍मकार राकेश मेहरा ने आईएएनएस के साथ साझा किया।

एक सवाल के जवाब में राकेश मेहरा कहते हैं, ‘मैं 2010 में गुलजार साहब के पास चाय के बहाने गया और उन्हें फिल्म की कहानी लिखने का सुझाव दिया। गुलजार साहब ने 2011-12 में फिल्म की कहानी लिख दी थी, लेकिन उस समय मैं असमंजस में था कि ‘भाग मिल्खा भाग’ पहले बनाऊं या फिर ‘मिर्जिया’। उस समय की परिस्थितियों के अनुरूप हमने ‘भाग मिल्खा भाग’ पहले बनाई।’

फिल्‍मकार राकेश मेहरा की अधिकतर फिल्मों में पंजाबी टच रहता है, ऐसा क्‍यों? के सवाल पर फिल्‍मकार राकेश मेहरा कहते हैं कि सिर्फ इत्तेफाक है।

rakeysh mehra 001

‘दिल्‍ली 6’ बना चुके फिल्‍मकार राकेश मेहरा आगे कहते हैं, ‘रोमियो-जूलियट क्यों इतनी लोकप्रिय है? क्योंकि इस पर दुनिया की हर जुबान में फिल्में बनी हैं। मैं ठीक इसी तरह भारतीय कहानियों को चर्चित करना चाहता हूं।’

हाल ही में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार ने फिल्म की तुलना एक कविता से की है के बारे में पूछे जाने पर राकेश मेहरा कहते हैं, ‘मैं चाहता था कि इस फिल्म को सबसे पहले बच्चन साहब देखें। अगर मैं यह फिल्म 40 साल पहले बनाता तो इसमें मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन ही होते।’

मिर्जिया निर्देशक गुलजार के साथ अपने अनुभवों को याद करते हुए कहते हैं, ‘आपको एक पते की बात बताता हूं। जब मैं निर्देशन में हाथ आजमाने के लिए मुंबई गया था, तब मैं 23 साल का था। उस वक्त मैंने पहली बार गुलजार साहब से मुलाकात की थी और आज 27 साल बाद उन्होंने मेरी फिल्म मिर्जिया की स्क्रिप्ट लिखी है। इससे आप मेरे उनके साथ संबंधों के बारे में अंदाजा लगा सकती हैं।’

mirzya-movie-3

फिल्‍मकार राकेश मेहरा ने दावा कि यह सिर्फ ‘आई लव यू’ वाली कहानी नहीं है। प्यार में बीता हुआ एक पल पूरी जिंदगी से बेहतर है। यह फिल्म देखने के बाद हर शख्स इसकी अपनी तरह से व्याख्या करेगा।

फिल्म में नवोदित कलाकारों के बारे में मेहरा कहते हैं कि सभी नवोदित कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। इन्होंने अभिनय नहीं किया है बल्कि यह अपने किरदार में ढल गए हैं। फिल्म के दोनों ही मुख्य कलाकारों की दोहरी भूमिकाएं हैं जो इनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण हैं। -आईएएनएस/रीतू तोमर