Wednesday, September 30, 2026
Home Cine Special शाहिद कपूर ने छोड़ी संजय लीला भंसाली की रानी पद्मावती!

शाहिद कपूर ने छोड़ी संजय लीला भंसाली की रानी पद्मावती!

0
249

मुम्‍बई। लगता है कि उड़ता पंजाब अभिनेता शाहिद कपूर अपने फिल्‍मी कैरियर को लेकर काफी संजीदा हो चुके हैं, जैसे कि शाहिद कपूर ने उड़ता पंजाब के रिलीज होने के बाद कहा था। चर्चा है कि शाहिद कपूर ने संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म रानी पद्मावती करने से इंकार कर दिया है।

चर्चा के अनुसार शाहिद कपूर फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म रानी पद्मावती से कई शर्तों के साथ जुड़े थे, जिनमें एक शर्त दमदार किरदार की भी शामिल थी। शाहिद कपूर अपना किरदार रणवीर सिंह के किरदार जितना भी दमदार और प्रभावशाली चाहते थे।

shahid kapoor 001

इस तरह करने के लिए संजय लीला भंसाली को पटकथा में काफी सारे बदलाव करने पड़ रहे थे, जिसको लेकर कथित तौर पर संजय लीला भंसाली तैयार नहीं हैं। ऐसे में शाहिद कपूर ने रानी पद्मावती में दीपिका पादुकोण का पति बनने से इंकार कर दिया है।

हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्‍टि नहीं हुई है। ऐसे में यह ख़बर गॉशिप या सचोट सत्‍य दोनों में से कोई एक हो सकती है।

एक अन्‍य चर्चा के अनुसार संजय लीला भंसाली विक्‍की कौशल को लेने की तैयारी में हैं। हालांकि, इसके लिए दीपिका पादुकोण कथित तौर पर एतराज प्रकट कर चुकी हैं। सवाल तो यह है कि क्‍या दीपिका पादुकोण किसी अन्‍य सितारे की पत्‍नी करने के लिए तैयार होंगी?