Friday, September 25, 2026
Home Cine Special स्‍वरा भास्‍कर के ये डायलॉग सुनकर रह जाएंगे आप भी भौचक्‍के

स्‍वरा भास्‍कर के ये डायलॉग सुनकर रह जाएंगे आप भी भौचक्‍के

0
299

मुम्‍बई। मोहल्‍ला लाइव डॉट के संचालक और फिल्‍म निर्देशन में कदम रखने जा रहे अविनाश दास निर्देशित फिल्‍म अनारकली ऑफ आरा, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है, के संवाद सुनकर आप भौचक्‍के रह जाएंगे।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि यह डायलॉग तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स और निल बट्टे सन्‍नाटा जैसी फिल्‍मों में काम कर चुकीं अदाकारा स्‍वरा भास्‍कर ने बोले हैं।

फिल्‍म में स्‍वरा भास्‍कर ने एक नाचने गाने वाली लड़की की भूमिका निभाई है, जो आरा की रहने वाली है और दो अर्थी गाने गाकर अपना पेट पालती है।

फिल्‍म में जब अनारकली (स्‍वरा भास्‍कर) का पंगा एक रसूखदार व्‍यक्‍ति (संजय मिश्रा) से पड़ता है तो अनारकली रसूखदार व्‍यक्‍ति से पैसे लेते हुए कहती हैं –

”पैसा भी रखेंगे और देंगे भी नहीं… और झाड़ी में दम है तो लै के दिखा दीजिये.. बाकी कुत्‍ते आप हैं, भौंकते रहिये”

जब अनारकली मुश्‍किल में फंस जाती हैं तो अनारकली कहती हैं –

”सब को लगता है कि हम गाने वाले लोग हैं, कोय आसानी से बजा भी देगा लेकिन अब ऐसा नहीं होगा”

फिर अचानक अनारकली के तीखे तेवर ढीले पड़ते हैं तो अनानकली कहती हैं –

”कहाड़ी आपकी है…. तेल आपका है…. अब उस में पूरी छानिये कि हलवा बनाईए आप”