Wednesday, March 25, 2026
Home Cine Special बॉलीवुड फिल्मों में प्रेम त्रिकोणों की बरसात

बॉलीवुड फिल्मों में प्रेम त्रिकोणों की बरसात

0
274

मुंबई। कैटरीना कैफ हों या सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा या ऐश्वर्य राय बच्चन, आगामी महीनों में ये सभी कलाकार प्रेम त्रिकोणों में फंसे नजर आएंगे। इस साल रिलीज होने वाली प्रेम त्रिकोण आधारित कुछ फिल्में हैं :

‘बार बार देखो’ : सितंबर में रिलीज होने जा रही इस रोमांटिक फिल्म में सिद्धार्थ, कैटरीना और सयानी गुप्ता शामिल हैं। नित्या मेहरा निर्देशित फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है।

anushka sharma Ae dil hai mushkil

‘हैप्पी भाग जाएगी’ : आनंद एल. राय और कृषिका लुला ने इस फिल्म का सह-निर्माण किया है और यह अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है और इसके प्रमुख कलाकारों में अली फैजल, अभय देओल और डायना पेंटी शामिल हैं।

‘नूर’ : यह फिल्म एक पत्रकार की कहानी पर आधारित है, जिसका किरदार सोनाक्षी सिन्हा निभा रही हैं। हास्य कलाकार कानन गिल और अभिनेता पूरब कोहली सोनाक्षी के प्रेमी के रूप में नजर आएंगे।

abhay deol

‘मनमर्जियां’ : आनंद एल. राय द्वारा लिखित इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और विकी कौशल के बीच प्रेम त्रिकोण नजर आएगा। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।

‘ऐ दिल है मुश्किल’ : करण जौहर द्वारा निर्देशित और निर्मित इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्य राय बच्‍चन, और फवाद खान हैं। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी।

-आईएएनएस