Wednesday, March 25, 2026
Home Cine Special एकता कपूर ने खींचा हाथ, वीरे दी वेडिंग मुश्‍किल में!

एकता कपूर ने खींचा हाथ, वीरे दी वेडिंग मुश्‍किल में!

0
239

मुम्‍बई। फिल्‍म निर्माता एकता कपूर का प्रोडक्‍शन हाउस निरंतर घाटे की तरफ बढ़ रहा है। बॉक्‍स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्‍म औंधे मुंह गिर रही है। ऐसे में एकता कपूर अब कुछ समय के लिए फिल्म प्रोडक्शन को रोक कर मंथन करना चाहती हैं। इस कारण से एकता कपूर ने रिया कपूर की फिल्‍म वीरे दी वेडिंग से हाथ पीछे खींच लिया है।ekta kapoor

अब क्‍या?
अब बेटी रिया कपूर के ड्रीम प्रोजेक्‍ट को संभालने के लिए पिता अनिल कपूर कमर कस चुके हैं। जी हां, अनिल कपूर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अनिल कपूर इरोज कंपनी के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, बातचीत पैसे पर आकर अटक रही है। यदि सूत्रों की मानें तो इरोज उतने पैसे लगाने को तैयार नहीं जितने अनिल कपूर बतौर सह निर्माता लगाने को कह रहे हैं।

Anil kapoor 003

हालांकि, निर्माता अनिल कपूर के करीबी सूत्रों का कहना है कि फिल्‍म की शूटिंग को किसी भी हालत में रूकने नहीं दिया जाएगा। दरअसल, यह अभिनेत्रियों से सजी हुई फिल्‍म है। इसमें सोनम कपूर, करीना कपूर, श्‍वेता भास्‍कर जैसी अभिनेत्रियों मुख्‍य भूमिका निभा रही हैं।

swara bhaskar Sonam kapoor

ऐसे में फिल्‍म निर्माता फिल्‍म में सह निर्माता बनने के लिए उत्‍सुक कम हैं क्‍योंकि अकेली एकता कपूर ही नहीं। बॉलीवुड के ज्‍यादातर निर्माता अपने प्रोडक्‍शन हाउस बंद करने की कारगार पर पहुंच चुके हैं। और एक्‍टर अपने प्रोडक्‍शन हाउस खोल रहे हैं।

चलते चलते
आपको बता दें कि यदि इस फिल्‍म की शूटिंग रूकती है तो फिल्‍म का निर्माण मुश्‍किल में पड़ सकता है क्‍योंकि करीना कपूर दिसंबर में मां बनने जा रही हैं। ऐसे में उनके लिए देर से शूटिंग करना मुश्‍किल हो सकता है।

kareena kapoor 003