Thursday, September 10, 2026
Home Gossip/News बॉस्को-सीजर को अलग नाम से बुलाते हैं अभिषेक

बॉस्को-सीजर को अलग नाम से बुलाते हैं अभिषेक

0
388

मुंबई। रिफ्यूजी अभिनेता अभिषेक बच्‍चन अपनी आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान अभिषेक बच्‍चन का सामना कोरियोग्राफर बॉस्को-सीजर से हो गया।

और अभिषेक बच्‍चन को अपनी पुरानी फिल्‍म शरारत की याद आ गई क्‍योंकि इस फिल्‍म के लिए बॉस्को-सीजर कोरियोग्राफी की थी

Bosco & Caesar 001

रियलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी’ पर पहुंचे अभिषेक बच्‍चन ने कहा, “जब मैं पहली बार बॉस्को-सीजर से मिला तब मैं 2003 में ‘शरारत’ की शूटिंग कर रहा था, जिसमें दोनों ने हमारी फिल्म के लिए कोरियोग्राफी की थी।”

Bosco & Caesar
उन्होंने बताया, “उस समय ज्यादा लोग नहीं जानते थे कि बॉस्को और सीजर कौन हैं। तब मैंने उन्हें कहा था कि उनका नाम याद रखना मुश्किल है और इस तरह के नाम बॉलीवुड में नहीं चलते, इसलिए मैंने बॉस्को-सीजर को भास्कर-श्रीधर बोलना शुरू कर दिया।”

‘सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी’ का प्रसारण ‘एंडटीवी’ टेलीविजन पर होता है और बोस्को मार्टिस बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और कोरियोग्राफर टेरेंस लीयूस के साथ निर्णायक दल के सदस्य हैं।

-आईएएनएस