Saturday, October 31, 2026
Home Gossip/News सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुईं अभिनेत्री शबाना आज़मी

सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुईं अभिनेत्री शबाना आज़मी

0
1290

जावेद अख्‍तर की बीवी और फिल्‍म अभिनेत्री शबाना आजमी के एक सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली है। बता जा रहा है कि यह सड़क हादसा मुम्‍बई पुणे एक्‍सप्रेस हाइवे पर शनिवार को हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे खलापुर टोल प्लाजा के पास उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में उनके चालक को भी काफी चोटें आईं हैं। अभिनेत्री और चालक दोनों को पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाय गया है।

जानकारी के अनुसार जावेद अख्‍तर भी हादसे के समय कार में मौजूद थे। गौरतलब है कि कल रात अभिनेत्री ने अपने पति और गीतकार जावेद अख्तर का मुंबई में 75वां जन्मदिन मनाया था। हालांकि, यह अभी भी ज्ञात नहीं है कि युगल कहां जा रहा था।

जानकारों का कहना है कि शुरूआती उपचार करने के बाद देर शाम शबाना आजमी को मुम्‍बई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। शबाना आजमी के नाक पर काफी गंभीर चोट आई है।

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्‍पताल के सीईओ डॉक्‍टर संतोष शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘शबाना आजमी स्थिर हैं और निगरानी अधीन हैं।’