Monday, August 24, 2026
Home Gossip/News अहान शेट्टी के डेब्‍यु पर लगी पक्‍की मोहर, साजिद लाएंगें पर्दे पर

अहान शेट्टी के डेब्‍यु पर लगी पक्‍की मोहर, साजिद लाएंगें पर्दे पर

0
343

मुम्‍बई। जैसे कि आप जानते ही हैं कि हमने जुलाई 2016 में एक रिपोर्ट के जरिये आपको अहान शेट्टी के डेब्‍यु के बारे में जानकारी दी थी। तो लो अब उस ख़बर पर पक्‍की मोहर भी लग गई है। – साजिद चले आदित्‍य चोपड़ा की राह!

जी हां। अभिनेता सुनील शेट्टी का बेटा अहान शेट्टी 2017 में बॉलीवुड डेब्‍यु कर लेगा। अहान शेट्टी को फिल्‍मकार साजिद नाडियादवाला बड़े पर्दे पर उतारने जा रहे हैं।

ahaan-shetty

इस बात की पुष्‍टि स्‍वयं नाडियादवाला ग्रांडसन एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर खाते से की। एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि एनजीई परिवार में प्रतिभाशाली अहान शेट्टी का स्‍वागत है।

इसके बाद अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने खाते से अहान शेट्टी की फोटो शेयर करते हुए अहान शेट्टी को जमीन से जुड़े रहने की नसीहत दी। और साथ में आश्‍वासन दिया कि फिल्‍म जगत में तुम्‍हारी मदद के लिए तुम्‍हारे पिता हमेशा वहां हैं।