Friday, April 17, 2026
Home Gossip/News दीवाली पर अक्षय कुमार से पंगा नहीं लेंगे अजय देवगन!

दीवाली पर अक्षय कुमार से पंगा नहीं लेंगे अजय देवगन!

0
280

मुम्‍बई। चर्चा है कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्‍म गोलमाल 4 को रिलीज करने की रणनीति पर पुन:विचार कर रहे हैं। पूर्व घोषणा के अनुसार अजय देवगन अभिनीत गोलमाल 4 दीवाली 2017 के मौके पर रिलीज होने वाली है।

ajay-devgn-005

लेकिन, इस कहानी में ट्विस्‍ट उस समय आया, जब अक्षय कुमार अभिनीत 2.0 को दीवाली 2017 के मौके रिलीज करने की घोषणा हुई, जिसमें सुपर स्‍टार रजनीकांत हैं। रजनीकांत की लोकप्रियता से बॉलीवुड ही नहीं अन्‍य सिने जगत भी परिचित हैं। ऐसे में गोलमाल 4 को रिलीज करना घाटे का सौदा साबित हो चुका है।

सूत्रों का कहना है कि रोहित शेट्टी और अजय देगवन अब गोलमाल 4 को लेकर पुन:विचार कर रहे हैं, जिसमें पूरी पूरी कोशिश रहेगी कि इस बड़े टकराव से बचा जाए।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि अजय देवगन अभिनीत बादशाहो यशराज फिल्‍म्‍स की फिल्‍म मेरी प्‍यारी बिंदु से टकराएगी।