Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News अजय देवगन ने शिवाय का निर्देशन किया, पर क्‍यों?

अजय देवगन ने शिवाय का निर्देशन किया, पर क्‍यों?

0
373

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म ‘शिवाय’ में अभिनय करने के साथ साथ उसका निर्देशन भी किया है।

बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्‍म निर्देशक होने के बावजूद भी अजय देवगन ने फिल्‍म का निर्देशन करने की क्‍यों ठानी? जानिए।

ajay devgn 001

फिल्म के ट्रेलर लांच पर पूछे जाने पर कि क्या उन्हें फिल्म में अन्य किसी के निर्देशन पर विश्वास नहीं था उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है। मैंने खुद विचार किया। कहानी मैं खुद सुनाना चाहता था, मुझे लगा कि सिर्फ मैं ही इसे बना सकता हूं इसलिए मैंने इसका निर्देशन किया।”

उन्होंने कहा, “यह एक पारिवारिक फिल्म है। मारधाड़ वाली पृष्ठभूमि के साथ यह भावनात्मक कहानी है। एक व्यक्ति को सबकुछ नष्ट करने के लिए प्रेरित किया जाता है क्योंकि कोई उसे खत्म करने की कोशिश कर रहा था। मैंने यह लेख पढ़ा था और फिल्म इसी पर बनी है। यह इससे प्रेरित है।”

फिल्म ‘शिवाय’ इस दिवाली पर रिलीज होगी। इसमें सायशा, वीर दास और गिरीश कर्नाड प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

-आईएएनएस