Friday, August 14, 2026
Home Gossip/News ‘पिंक’ देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने दिया ट्विटर मूवी रिव्‍यू

‘पिंक’ देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने दिया ट्विटर मूवी रिव्‍यू

0
230

मुंबई। दिग्‍गज अभिनेता अमिताभ बच्‍चन ने बॉलीवुड सुंदरियों के लिए रविवार को फिल्‍म पिंक की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग का आयोजन किया।

इस मौके पर नेहा धूपिया, यामी गौतम, सुरवीन चावला और दिया मिर्जा सहित कई अभिनेत्रियों ने अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ की काफी सराहना की और सोशल मीडिया पर इसे सामाजिक रूप से प्रासंगिक और देखने लायक फिल्म बताया।

नेहा धूपिया ने कहा, ‘आप बहुत कम ही इस प्रकार की फिल्में देखते हैं, जो आपके नस-नस को हिला कर रख देती है और आप निशब्द हो जाते हैं। ‘पिंक’ एक जादुई फिल्म है।’

Pink Movie 001

सोनल चौहान ने कहा, ‘अभी ‘पिंक’ देखी। अमिताभ जब भी स्क्रीन पर आए मैं हैरान हुई। आप सच में एक दिग्गज हैं।’

गौहर खान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘अमिताभ में ‘पिंक’ में आपके अभिनय को देखकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। आपके दबदबे वाले इस फिल्म जगत का हिस्सा बनकर खुश हूं।’

दिया मिर्जा ने कहा, ‘फिल्म की बेहतरीन टीम का जश्न मना रही हूं। सामाजिक रूप से प्रासंगिक, मनोरंजक और देखने लायक फिल्म। जरूर देखिए।’

taapsee pannu with amitabh bachchan

अपनी प्रतिक्रिया में सुरवीन चावला ने कहा, ‘बहुत कम फिल्में आपको हैरान करके रख देती हैं और आप इतने निजी तौर पर उससे जुड़ जाते हैं। ‘पिंक’ आपके लिए ऐसी ही एक फिल्म है। शुजित सरकार और उनकी टीम को शुक्रिया।’

यामी गौतम ने कहा, “देखने लायक फिल्म है ‘पिंक’। शुक्रिया शुजित और अमिताभ।”

अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पिंक’ 16 सितम्बर को रिलीज होगी। दिल्ली पर आधारित इस फिल्म के सह-निर्माता शुजित हैं।

शहरों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रकाश डालने वाली इस फिल्म में तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं।

-आईएएनएस