Monday, September 28, 2026
Home Gossip/News इमरान हाशमी की ‘राज रीबूट’ को मिला ‘ए’ प्रमाण पत्र

इमरान हाशमी की ‘राज रीबूट’ को मिला ‘ए’ प्रमाण पत्र

0
265

मुम्‍बई। राज सीरीज की चौथी कड़ी राज रीबूट को केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड से रिलीज करने के लिए हरी झंडी मिल गई है।

अभिनेता इमरान हाशमी और कृति खरबंदा अभिनीत राज रीबूट को केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड ने बिना किसी कट के पास कर दिया है।

19 सितंबर को रिलीज होने जा रही राज रीबूट को इरोटिक और हॉरर कंटेंट होने के कारण ए प्रमाण पत्र मिला है। इस फिल्‍म में गौरव अरोड़ा भी मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे।

raaz reboot

फिल्‍म निर्देशक विक्रम भट्ट ने कहा कि पिंक और राज रीबूट एक ही दिन रिलीज होने जा रही हैं। इस टकराव से फिल्‍में एक दूसरे को प्रभावित नहीं करेंगी क्‍योंकि दोनों का विषय वस्‍तु अलग है।

राज सीरीज की पिछली तीन फिल्‍मों में इमरान हाशमी लीड रोल निभाते आ रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्रियों में निरंतर फेरबदल हुए हैं। राज सीरीज के पहले और तीसरे भाग में बिपाशा बसु नजर आईं थी जबकि दूसरे में कंगना रनौट ने अहम किरदार निभाया था।