Saturday, April 4, 2026
Home Gossip/News Confirmed! गुलशन कुमार बायोपिक मुगल से अलग नहीं हुए अक्षय कुमार, लेकिन…

Confirmed! गुलशन कुमार बायोपिक मुगल से अलग नहीं हुए अक्षय कुमार, लेकिन…

0
272

मुम्बई। गुलशन कुमार के जीवन आधारित फिल्म मुगल के ठंडे बस्ते में पड़ने के समाचारों के बीच अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता भूषण कुमार का बयान सामने आ चुका है। अक्षय कुमार और भूषण कुमार ने साफ किया कि फिल्म मुगल पर काम जारी है। क्या बात है! इस प्रतिष्ठित इमारत में शूट होगा अक्षय कुमार की पैडमैन का क्लाईमैक्स

अभिनेता अक्षय कुमार ने इस बारे में लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं अभी फिल्म की फाइनल पटकथा का इंतजार कर रहा हूं। सुभाष कपूर फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं। इसके बाद आगे का काम शुरू होगा।’ क्या आप जानते हैं? अक्षय कुमार का पहला होर्डिंग जुहू बीच पर किसने लगवाया था?

उधर, फिल्म मुगल के निर्माता भूषण कुमार ने कहा, ‘यह हमारे के लिए सिर्फ फिल्म नहीं है। मुगल एक बहुत भावनात्मक प्रोजेक्ट है। इस कहानी को हम केवल एक बार ही कहना चाहते हैं। सुभाष कपूर इसकी पटकथा पर काम कर रहे हैं।’

भले ही अक्षय कुमार गुलशन कुमार की बायोपिक मुगल से अलग न हुए हों। लेकिन, एक बात तो साफ है कि अक्षय कुमार ने पटकथा में कुछ बदलाव करने की मांग रखी है। ऐसे में फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट प्रभावित होने की संभावनाएं हैं।

दरअसल, अक्षय कुमार इस समय सफलता के रथ पर सवार हैं। ऐसे में सबसे बड़ा खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार को हर कदम फूंक फूंक रखना है और अक्षय कुमार के पीछे केवल उनकी बीवी ट्विंकल खन्ना ही नहीं बल्कि सलमान खान की पूर्व प्रबंधक रेश्मा भी खड़ी हैं। नमस्ते इंग्लैंड, इक्का, और क्रैक के बाद एक और फिल्म से अलग हुए अक्षय कुमार!