Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News डेब्यु से पहले सहायक निर्देशक बने इशान खट्टर

डेब्यु से पहले सहायक निर्देशक बने इशान खट्टर

0
262

मुम्‍बई। नीलिमा अजीम के बेटे और शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर बॉलीवुड में बतौर अभिनेता प्रवेश करने से पहले सह निर्देशक बन गए।

जी हां, करन जौहर की फिल्‍म से डेब्‍यु करने जा रहे इशान खट्टर ने उड़ता पंजाब में सहायक निर्देशक की जिम्‍मेदारी संभाली है। इशान कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर उड़ता पंजाब से जुड़ी अपनी यादों को तस्‍वीरों के जरिये साझा किया है।

ishaan khattar
इशान खट्टर ने निर्देशक अभिषेक चौबे को अद्भुत निर्देशक बताया और उनका शुक्रिया कि उन्‍होंने उनको अपने साथ काम करने का मौका दिया। इशान खट्टर ने अभिषेक चौबे की जमकर तारीफ की है।

ख़बरों के अनुसार, इशान खट्टर अभिनेता सैफ अली ख़ान की बेटी सारा ख़ान के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखेंगे।

गौरतलब है कि इशान खट्टर अभिनेता राजेश खट्टर और नीलिमा अजीम की संतान हैं, और पंकज कपूर की पूर्व पत्‍नी नीलिमा अजीम शाहिद कपूर की मां हैं।