Wednesday, September 23, 2026
Home Gossip/News जब न्‍यासा को इंस्‍टाग्राम यूजर ने कहा, ‘काजोल तुम्‍हारी मां हैं, तुम...

जब न्‍यासा को इंस्‍टाग्राम यूजर ने कहा, ‘काजोल तुम्‍हारी मां हैं, तुम नहीं!’

0
243

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को बड़े पर्दे पर उनकी अदाओं के कारण और उनके चेहरे पर आने वाले हाव भाव के कारण पसंद किया जाता रहा है। लेकिन, काजोल के हाव भाव देखकर उनकी बेटी न्‍यासा देवगन बात दिल पर लगा गईं।

जी हां, काजोल देवगन ने हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें काजोल अलग अलग हाव भाव के साथ हैं, और इसकी कैप्‍शन में काजोल ने लिखा, ‘जब मैं अपने बच्‍चों को एक साथ देखती हूं।’

इस पर न्‍यासा देवगन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘मॉम… आप जरूरत से अधिक क्‍यों करती हैं?!’ न्‍यासा देवगन की प्रतिक्रिया से ऐसा लग रहा है कि न्‍यासा अपने दोस्‍तों में शर्मिंदगी महसूस कर रही हैं।

इसके बाद न्‍यासा देवगन को मम्‍मी काजोल देवगन की डांट पड़ी कि नहीं यह तो पता नहीं, लेकिन, काजोल के चाहकों ने न्‍यासा की खूब क्‍लास लगाई।

एक ने तो यहां तक कह दिया कि काजोल तुम्‍हारी मां हैं, तुम नहीं। अन्‍य यूजर्स ने भी न्‍यासा को इस तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार किया। हालांकि, कुछ फर्जी पहचान वाले लोगों ने कहा, काजोल तुम्‍हारे बच्‍चे तुम्‍हारे कंट्रोल से बाहर हैं।