Thursday, April 16, 2026
Home Gossip/News स्टार युगल मैंडी और रयान हुए अलग

स्टार युगल मैंडी और रयान हुए अलग

0
196

लॉस एंजेलिस। स्टार युगल मैंडी मूरे और रयान एडम्स ने अपनी छह साल की शादी को कानूनी तौर पर समाप्त कर दिया है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, मूरे और रयान 17 महीने तक चले तलाक के मामले के बाद आखिरकार कानूनी रूप से अलग हो गए हैं।

Mandy Moore

अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक, दंपति ने अपनी सारी संपत्ति का बंटवारा करने का फैसला किया है। मूरे बेवेर्ली हिल्स स्थित आलीशान अपार्टमेंट, कैलिफोर्निया के ग्रिफ्फिथ पार्क में आलीशान बंगला और कार रखना चाहती हैं।

दोनों ने मार्च 2009 में विवाह रचाया था। शादी के छह साल बाद मूरे ने एडम्स के साथ गंभीर मतभेदों का हवाला देते हुए जनवरी 2015 में तलाक के लिए अर्जी दी थी।

-आईएएनएस