Wednesday, September 23, 2026
Home Gossip/News नोरा फतेही के किरदार का आॅडिशन सबसे मुश्किल काम था : समीर...

नोरा फतेही के किरदार का आॅडिशन सबसे मुश्किल काम था : समीर सोनी

0
218

मुम्बई। अभिनेत्री नोरा फतेही, जो समीर सोनी की अगली फिल्म माय बर्थडे सॉन्ग में लीड भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी, का आॅडिशन इतना शानदार था कि फिल्म निर्देशक समीर सोनी अभिनेत्री की प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

इस बारे में बात करते हुए अभिनेता और निर्देशक समीर सोनी ने बताया, ‘नोरा फतेही के किरदार का ऑडिशन सबसे मुश्किल था। यह किरदार काफी जटिल और उलझन भरा था। पर, उसकी संवेदनशीलता और कामुकता ने किरदार के लिए उसको एकदम सही विकल्प बना दिया। फिल्म के लिए नोरा सरप्राइज पैकेज होगी।’

बात जारी रखते हुए समीर सोनी ने कहा, ‘नोरा का किरदार रहस्यपूर्ण है, जिसको हर कोई ​नहीं निभा सकता। इस किरदार के लिए स्वभाव में भोलापन, लालच और कठोरता की जरूरत थी। नोरा एक सुंदर और सुहावनी लड़की है और वह अपने व्यक्तित्व में कामुकता भी शामिल करती है। नोरा कनेडा से होने के कारण अपने किरदार की तरह सशक्त और स्वतंत्र व्यक्तित्व की मालिक है। इस कारण उसके स्वभाव में थोड़ी सी कठोरता भी आती है।’

धारावाहिक परिचय में लीड भूमिका चुके समीर सोनी कहते हैं, ‘हमने उसको स्क्रीन टेस्ट के दौरान देखा है। हम इतने अचंभित हुए थे, उस अचंभे को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। नोरा ने बड़ी सहजता के साथ अपना काम किया है। स्क्रीन टेस्ट के दौरान हमारे के लिए अच्छा अभिनेता बुरा अभिनेता मायने नहीं रख रहा था बल्कि एक अच्छी कास्ट मायने रख रही थी, और नोरा फतेही सही चुनाव है।’

गौरतलब है​ कि समीर सोनी निर्देशित मनोवैज्ञानिक रोमांच फिल्म माय बर्थडे सॉन्ग 19 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म में लीड भूमिका संजय सूरी, नोरा फतेही और जेनिया स्टार निभा रहे हैं।