Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ओए होए! रणबीर कपूर यूं लगाएंगें एक तीर से दो निशाने

ओए होए! रणबीर कपूर यूं लगाएंगें एक तीर से दो निशाने

0
198

मुम्‍बई। रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्‍म ए दिल है मुश्‍किल में शाह रुख खान छोटी सी भूमिका निभाते नजर आए थे। भले ही, शाह रुख खान ने इस छोटी सी भूमिका को अपने दोस्‍त फिल्‍मकार करण जौहर के लिए निभाया हो। लेकिन, यह भूमिका रणबीर कपूर अभिनीत फिल्‍म में थी।

ranbir-kapoor-004

सुनने में आया है कि रणबीर कपूर भी कुछ ऐसा करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर अपने पुराने निर्देशक इम्तियाज़ अली की फिल्‍म द रिंग में छोटी सी भूमिका निभाएंगें। इस फिल्‍म में शाह रुख खान मुख्‍य भूमिका में हैं।

देखा जाए तो ऐसा करके रणबीर कपूर एक तरह से शाह रुख खान के साथ अपना हिसाब बराबर करेंगें। दिलचस्‍प बात तो यह है कि दोनों ने ही छोटी भूमिकाएं फिल्‍म के निर्देशकों के लिए की। ऐसा करने से रणबीर कपूर की दोस्‍ती भी रह गई, और कर्ज भी उतर गया। इसको कहते हैं कि एक तीर दो निशाने।