Tuesday, September 29, 2026
Home Gossip/News क्‍या सुपर स्‍टार राजेश खन्‍ना भी मोम के पुतले में होंगे तबदील?

क्‍या सुपर स्‍टार राजेश खन्‍ना भी मोम के पुतले में होंगे तबदील?

0
328

नई दिल्ली। जल्‍द ही मैडम तुसाद संग्रहालय भारत में कदम रखने जा रहा है। स्‍थानीय रीगल सिनेमा इसका स्‍थायी प्रदर्शन संग्रहालय होगा। इसके साथ ही सुपर स्‍टार राजेश खन्‍ना के प्रशंसकों ने मांग की है कि संग्रहालय में सुपर स्‍टार राजेश खन्‍ना का पुतला भी हो।

दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के प्रशंसकों ने मैडम तुसाद में अभिनेता का मोम का पुतला लगाए जाने की मांग करते हुए याचिका दायर की है।

वेबसाइट ‘आईपीटिशन्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘राजेश खन्ना ने उत्कृष्ट योगदान दिया है और अभिनेता ने भारतीय सिनेमा पर गहरा प्रभाव डाला है। यह आवश्यक है कि मौजूदा और भावी पीढ़ियां भारतीय सिनेमा के इतिहास में उनके द्वारा निभाई गई अहम भूमिका को जाने।’

गौरतलब है कि राजेश खन्ना भारत के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं। राजेश खन्‍ना ने 163 फिल्मों में काम किया जिसमें बतौर मुख्य एकल नायक 106 फिल्मों में काम किया। अभिनेता ने ‘आराधना’ सहित 1969 से 1972 के बीच लगातार 15 हिट फिल्म दिए।

अभिनय के बाद राजनीति से जुड़ जाने वाले राजेश खन्ना का जुलाई 2012 में निधन हो गया था। अब देखना यह है कि बॉलीवुड का पहला सुपर स्‍टार राजेश खन्‍ना मोम के पुतले में तबदील हो जाता है या नहीं। -आईएएनएस