Friday, September 25, 2026
Home Gossip/News राजकुमार संतोषी के निर्देशन में काम फिर से करेंगे सनी देओल!

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में काम फिर से करेंगे सनी देओल!

0
245

मुम्बई। दामिनी, घायल और घातक जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली निर्देशक — अभिनेता जोड़ी क्रमश: राजकुमार संतोषी और सनी देओल लगभग 16 साल बाद पुन: वापसी करने जा रही है।

ख़बर है कि राजकुमार संतोषी लंबे समय से विचाराधीन पड़ी पटकथा को फिल्म का रूप देने जा रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल लीड भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का नाम फतेह सिंह हो सकता है।

सनी देओल को पटकथा कथित तौर पर पसंद आ चुकी है और उन्होंने निर्देशक राजकुमार संतोषी को प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ने के लिए भी कह दिया है। यदि सब कुछ अच्छा रहा तो इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में या अगले साल की शुरूआत में शुरू हो सकती है।

फिलहाल, सनी देओल का पूरा ध्यान अपनी आने वाली फिल्मों पर टिका हुआ है, जिसमें यमला पगला दीवाना फिर से, पल पल दिल के पास और भैय्याजी सुपरहिट शामिल हैं।