Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News ‘रमन राघव 2.0’ को मिले समर्थन से खुश निर्माता

‘रमन राघव 2.0’ को मिले समर्थन से खुश निर्माता

0
216

मुंबई। मुंबई के कुख्यात सीरियल किलर रमन राघव पर आधारित फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ के निर्माता इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि किरदार पर आधारित एक विशेष इमोटिकॉन जारी करने की उनकी योजना को उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का समर्थन मिला है।

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्धिकी के किरदार पर आधारित इमोटिकॉन को ट्रेलर लॉन्च के साथ पेश किया गया था और उसे काफी सराहना मिली थी।

raman raghav 2.0 003
फैंटम फिल्म्स के रंजन सिंह ने एक बयान में कहा, “हम ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया और फेसबुक से मिले समर्थन से बेहद उत्साहित हैं। हम अभियान में इस सहभागिता को और आगे बढ़ाएंगे।”

अभियान के तहत फिल्म के दो किरदारों का अपना फेसबुक पृष्ठ भी है, जिसके जरिए वे अपने प्रशंसकों से बातचीत कर सकते हैं।

फिल्म 24 जून को रिलीज की जाएगी। फिल्म में विक्की कौशल भी हैं।

-आईएएनएस