Saturday, April 4, 2026
Home Gossip/News सलमान, आमिर के बीच ट्विटर पर हुई गुफ्तगू, और खुल गया राज

सलमान, आमिर के बीच ट्विटर पर हुई गुफ्तगू, और खुल गया राज

0
191

मुंबई। जी हां। अभिनेता सलमान खान और आमिर खान के बीच ट्विटर पर गुफ्तगू हुई। दोनों सितारों ने प्रशंसा के साथ साथ तीखी बात भी कह डाली।

दरअसल, सुल्‍तान अभिनेता सलमान खान ने आमिर खान की फिल्‍म दंगल को लेकर एक ट्विट किया। इस ट्विट में सलमान खान ने आमिर खान की दंगल को सुल्‍तान से अच्‍छा कहा।

सलमान खान ने अपने ट्विटर पेज पर शुक्रवार को लिखा, ‘मेरे परिवार ने ‘दंगल’ देखी और उन्हें लगता है कि यह ‘सुलतान’ से काफी बेहतर है। निजी पर मैं आपको प्यार करता हूं आमिर, लेकिन पेशेवर तौर पर आप मुझे पसंद नहीं।’

इस पर आमिर खान ने ट्वीट किया, ‘सलमान खान आपकी नफरत में मुझे केवल प्यार महसूस होता है। मैं आपको उसी तरह प्यार करता हूं जिस तरह आपसे नफरत करता हूं।’

गौरतलब है कि नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म दंगल एक सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्‍म ‘दंगल’ को तमिल और तेलुगू में भी डब किया गया है। -आईएएनएस