Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News सुशांत ने बेफिक्रे के बहाने आदित्‍य चोपड़ा पर साधा निशाना!

सुशांत ने बेफिक्रे के बहाने आदित्‍य चोपड़ा पर साधा निशाना!

0
287

मुम्‍बई। एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत के पास एक के बाद एक आधा दर्जन फिल्‍में पड़ी हैं, जिसमें से अधिकतर इस साल रिलीज होने की संभावना है।

ऐसे में सुशांतसिंह राजपूत अपने मन की बात कहने में सुविधा महसूस कर सकते हैं। शायद, इसी बात का फायदा लेते हुए सुशांतसिंह राजपूत ने यशराज फिल्‍म्‍स और आदित्‍य चोपड़ा के प्रति खुलकर अपनी भड़ास निकाल ली है।

हाल में ही अभिनेता ने फिल्‍म बेफिक्रे के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे यह फिल्‍म कभी ऑफर नहीं हुई। यदि होती भी तो शायद मैं इसको कभी नहीं करना चाहता। भले ही नतीजे देखकर अब कोई भी फैसला कर ले, लेकिन मेरे पास अपने कारण हैं।’

आगे अभिनेता ने कहा, ‘यदि बेफिक्रे भारत की युवा उम्र का प्रतिनिधित्‍व करने बनाई गई थी जैसे कि कहा जा रहा था तो ऐसे में बॉक्‍स ऑफिस पर आंकड़ा भी महान होना चाहिये था। बदकिस्‍मती से फिल्‍म ऐसा नहीं कर सकी, और दिलचस्‍प भी नहीं है।’ एक तरह से सुशांतसिंह राजपूत ने आदित्‍य चोपड़ा के निर्देशन और उनके विचार पर उंगली उठाई है।

गौरतलब है कि शेखर कपूर की फिल्‍म पानी को यशराज फिल्‍म्‍स फिनांस करने वाला था। लेकिन, इसकी तैयारी के चक्‍कर में सुशांतसिंह राजपूत को लगभग 12 फिल्‍मों से हाथ धोना पड़ा। अंत फिल्‍म ना बन सकी। हालांकि, अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत कहते हैं कि मैं शेखर कपूर के साथ पानी में काम करना चाहूंगा क्‍योंकि एक महत्‍वपूर्ण फिल्‍म है।