Saturday, April 25, 2026
Home Gossip/News आलिया भट्ट अभिनीत गंगूबाई काठियावाड़ी में दिखेंगे दो बड़े सितारे छोटी भूमिका...

आलिया भट्ट अभिनीत गंगूबाई काठियावाड़ी में दिखेंगे दो बड़े सितारे छोटी भूमिका में!

0
356

जी हां, आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्‍मों में शुमार गंगूबाई काठियावाड़ी से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। ख़बर मिली है कि संजय लीला भंसाली निर्देशित गंगूबाई काठियावाड़ी में दो बड़े सितारे छोटी भूमिका में नजर आएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इमरान हाशमी और अजय देवगन फिल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी में छोटी पर दमदार भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इमरान हाशमी अपने हिस्‍से की शूटिंग पहले ही पूरी कर चुके हैं जबकि अजय देवगन आने वाले दिनों में गंगूबाई काठियावाड़ी की टीम के साथ जुड़ेंगे।

कहा जा रहा है कि अजय देवगन करीम लाला का किरदार निभाएंगे। करीम लाला के बिना गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी को कहना असंभव या अधूरा सा लगता है। हालांकि, इमरान हाशमी के किरदार को लेकर अभी तक कोई जानकारी बाहर नहीं आ सकी।

इससे पहले अजय देवगन वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई में हाजी मस्‍तान का किरदार निभाकर वाहवाही लूट चुके हैं। इस फिल्‍म में इमरान हाशमी भी गैंगस्‍टर की भूमिका में थे। वैसे बता दें कि इमरान हाशमी और अजय देवगन वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई के अलावा बादशाहो, दिल तो बच्‍चा है आदि में साथ काम कर चुके हैं।

इस फिल्म को जयंतीलाल गड़ा के साथ मिलकर खुद संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज़ पर सस्पेंस बना हुआ है, पर, इतना निश्चित हो चुका है कि फिल्‍म निर्माता इस फिल्‍म को सिनेमा घरों में ही रिलीज करेंगे।