Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News किड्स चॉइस पुरस्कार में प्रस्तुति देंगे आलिया भट्ट, वरुण धवन

किड्स चॉइस पुरस्कार में प्रस्तुति देंगे आलिया भट्ट, वरुण धवन

0
250

मुंबई। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के कलाकार आलिया भट्ट और वरुण धवन निकलोडियन के किड्स चॉइस पुरस्कार 2016 में प्रस्तुति देंगे। मनीष पॉल इसकी मेजबानी कर रहे हैं।

किड्स चॉइस अवॉर्ड इंडिया का पहली बार हिस्सा बनने के बारे में पूछे जाने पर वरुण धवन ने कहा, ‘यह पुरस्कार अधिक विशेष महसूस कराता है, क्योंकि सर्दी बच्चों की पसंदीदा है और यह शो हमारा मनोबल बढ़ाता है और दर्शकों का मनोरंजन करता है।’

Alia bhatt Varun Dhawan

सेलिब्रिटी नृत्य आधारित शो ‘झलक दिखला जा’ सहित शोज की मेजबानी कर चुके मनीष पॉल अवॉर्ड नाइट को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

पॉल ने कहा, ‘लाइव एक्टस की मेजबानी चुनौतीपूर्ण है और यह बच्चों के लिए भी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि हमें मजाक और चुटकुले पर सतर्क रहने की जरूरत है। मेरी बच्चों के साथ अच्छी दोस्ती है और यह यादगार अनुभव है।’

इसके पिछले संस्करण में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों ने इसकी शोभा बढ़ाई थी। -आईएएनएस