Monday, August 24, 2026
Home Gossip/News फवाद खान ने क्यों छोड़ी आमिर की ‘पीके’ ?

फवाद खान ने क्यों छोड़ी आमिर की ‘पीके’ ?

0
171

मुंबई। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को सोनम कपूर के बाद बड़े पर्दे पर अनुष्का शर्मा के साथ इश्क फरमाने का मौका मिल रहा था, मगर, फवाद ख़ान ने आमिर ख़ान अभिनीत पीके में काम करने से मना कर दिया था। मगर, क्यों ?

दरअसल हुआ यूं कि फवाद ख़ान उन दिनों किसी और फिल्म के लिए अपनी तारीख़ें दे चुके थे।

फवाद खान का कहना है कि उन्हें राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ से हाथ धोना पड़ा, क्योंकि वह ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए पहले ही हामी भर चुके थे।

फवाद ने अपनी आगामी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए दिए एक साक्षात्कार में कहा, “मुझसे जब फिल्म निर्माता ने संपर्क किया, तो मुझे होशोहवाश नहीं रहा, क्योंकि मुझे इतना बढ़िया मौका मिला था। लेकिन बदकिस्मती से मैं उसके लिए हां नहीं कह सका, क्योंकि मैं अपनी डेट्स पहले ही ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए दे चुका था।”

फवाद को ‘पीके’ में वह भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला था, जो बाद में सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई। आमिर खान और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका वाली ‘पीके’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये कमाए।

फवाद ने ‘खूबसूरत’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ 18 मार्च को रिलीज हो रही है। (आईएएनएस)