Tuesday, September 15, 2026
Home Hollywood + ‘रूम’ के बाद खुद को ढूंढ़ना पड़ा : ब्री लार्सन

‘रूम’ के बाद खुद को ढूंढ़ना पड़ा : ब्री लार्सन

0
193

लंदन। अभिनेत्री ब्री लार्सन ‘रूम’ के अपने किरदार में इतना डूब गईं थीं कि उन्हें बाद में खुद को ढूंढ़ना पड़ा।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लार्सन ने पत्रिका ‘ओके’ को बताया, “एक साल पहले मैं यही जानने की कोशिश कर रही थी कि मैं कौन हूं। फिल्म समाप्त हो चुकी थी, लेकिन मैं गहराई से यह याद करने की कोशिश कर रही थी कि मैं इस फिल्म से पहले कौन थी। यह खुद को खोजने की एक लंबी प्रक्रिया थी।”

लेकिन, पिछले महीने ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजी गईं लार्सन अब अपनी पहचान को लेकर काफी सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा था, “अब यहां मैं खुद अपनी पहचान के साथ खड़ी हूं। इस अनुभव से जुड़ा हर पहलू, इसे लेकर मैं कैसा महसूस कर रही हूं, मेरा परिधान सभी कुछ मेरे व्यक्तित्व को प्रतिबिंबित कर रहा है।” (आईएएनएस)