बेवॉच का फर्स्‍ट लुक जारी, प्रियंका चोपड़ा के लबों को लगा रक्‍त

0
207

न्यूयॉर्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड डेब्‍यु फिल्‍म बेवॉच का फर्स्‍ट लुक जारी कर दिया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन के साथ बेहद बुरा बर्ताव करती नजर आएंगी।

हैलोवीन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का पोस्टर साझा किया। प्रियंका चोपड़ा इसमें विक्टोरिया लीड्स नामक नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी। इस पोस्‍टर की टैग लाइन है आगे बढ़ो और बुरे बनो।

baywatch-poster

प्रियंका चोपड़ा अपनी मराठी फिल्‍म वेंटीलेटर का बेताबी से इंतजार कर रही हैं, जो 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्‍म का निर्माण प्रियंका चोपड़ा ने किया है।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर सिमोन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एफबीआई एजेंट के रूप में दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने हैलोवीन के एक दिन बाद मंगलवार को तस्वीर साझा की और उसके साथ कैप्शन में लिखा, “तुम बेहद आकर्षक दिखती हो सिमोन। द रॉक, तुम्हारी बेटी उस परिधान में मुझसे बेहतर दिखती है। प्यारी! एलेक्स पारिश। हैलोवीन।”