Saturday, April 11, 2026
Home Hollywood + गर्भवती बेयोंसे की अध-नंगी फोटो ने तोड़ दिए सेलेना के रिकॉर्ड

गर्भवती बेयोंसे की अध-नंगी फोटो ने तोड़ दिए सेलेना के रिकॉर्ड

0
1210

लॉस एंजेलिस। जी हां, अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री बेयोंस नोल्‍स ने हाल में ही एक तस्‍वीर शेयर की। इस तस्‍वीर ने लोकप्रियता के मामले में गायिका सेलेना गोमेज को पछाड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार गर्भवती बेयोंसे ने एक सप्‍ताह बाद इंस्‍टाग्राम पर वापसी करते हुए एक दिन पहले गुलदस्‍ते के आगे बैठकर पेट पकड़े हुए अपनी तस्वीर साझा की, जिसे आठ घंटे में 63.3 लाख लोगों ने पसंद किया।

इसके पहले यह रिकॉर्ड सेलेना गोमेज के नाम था, जिन्होंने पिछले साल जून में कोक पीते हुए अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसे 63 लाख लोगों ने पसंद किया था। ख़बर लिखे जाने तक इस तस्‍वीर पर बेयोंसे को 429,170 कमेंट मिले जबकि 91 लाखों ने पसंद वाला पसंद दबाकर खुशी जाहिर की।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार बेयोंसे के तस्‍वीर पोस्ट करने के एक घंटे के अंदर ही 24.3 लाख लाइक और 166,000 कमेंट मिले।

दरअसल, इस फोटो के साथ बेयोंसे ने अपने गर्भवती होने की घोषणा की है। रिपोर्ट के मुताबिक बेयोंसे जुड़वा बच्‍चों को जन्‍म देने वाली है। हालांकि, बेयोंसे और उनके पति जे जेड को पहले से ही पांच वर्षीय बेटी ब्लू आइवी है।