Sunday, July 12, 2026
Home Hollywood + रॉब, ब्लैक की बेटी के जन्म को फिल्माने की कीमत 10 लाख...

रॉब, ब्लैक की बेटी के जन्म को फिल्माने की कीमत 10 लाख डॉलर

0
273

लॉस एंजेलिस। रियलिटी टीवी कलाकार रॉब कर्दशियां और मॉडल ब्लैक चाइना ने अपनी बेटी ड्रीम के जन्म को फिल्माने देने के एवज में 10 लाख डॉलर की कमाई की है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, महज एक सप्ताह पहले अपनी बेटी का स्वागत करने वाले इस जोड़े ने डिलीवरी रूम (प्रसव कक्ष) में नवजात के जन्म को फिल्माने के लिए चैनल ‘ई’ के कैमरामैनों को प्रवेश की इजाजत दे दी।

rob-kardashian-blac-chyna

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘रडारऑनलाइन’ को बताया, “चाइना को 10 लाख डॉलर का बड़ा बोनस मिला है। बच्ची के जन्म वाला विशेष एपिसोड ‘रॉब एंड चाइना’ शो का एक अतिरिक्त एपिसोड होगा। इसके अलावा अन्य चीजों के लिए भी उन्हें और भुगतान किया गया है।”

एक घंटे का ‘रॉब एंड चाइना बेबी स्पेशल’ शो 18 दिसंबर को प्रसारित होगा।

-आईएएनएस