Thursday, August 20, 2026
Home Hollywood + क्‍या टूट जाएगी एजंलिना, ब्रैड पिट की जोड़ी ?

क्‍या टूट जाएगी एजंलिना, ब्रैड पिट की जोड़ी ?

0
205

angelina jolie brad pitt

न्‍यूयॉर्क। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड से भी रिश्‍ते टूटने की ख़बर आ रही है। ख़बर है कि हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी ब्रैड पिट और एंजलिना जॉली एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टों में ब्रैड पिट और एंजलिना जॉली के संबंध खत्‍म होने के पीछे बहुत सारे कारण हैं। एक मीडिया हाउस का दावा है कि एंजलिना जॉली ब्रैड पिट के साथ तनावग्रस्‍त महसूस कर रही हैं। इसका नकारात्‍मक असर उनके वजन पर पड़ रहा है। हालांकि, इस रिपोर्ट में कितनी सच्‍चाई है, यह कहना मुश्‍किल है।

वहीं, दूसरी तरफ एक मीडिया हाउस ने दावा किया है कि एंजलिना जॉली को ब्रैड पिट और ऑस्‍कर विजेता फ्रेंच अभिनेत्री मेरिऑन कुटियार्ड की नजदीकियां पसंद नहीं आ रही हैं। इसके कारण ब्रैड पिट और एंजलिना जॉली के बीच मतभेद पैदा हो रहे हैं।

एक मीडिया हाउस ने तो यहां तक लिखा है कि एंजलिना जॉली को हॉलीवुड सुपर स्‍टार ब्रैड पिट पहले जितने आकर्षित नहीं लगते और अब ब्रैड पिट पहले से अधिक मोटे और बूढ़े नजर आने लगे हैं। इसके कारण भी दोनों के बीच खटपट होने लगी है।

इस तरह की अन्‍य बातें बाजार में हैं और सभी मीडिया हाउस का दावा है कि अब एंजलिना जॉली और ब्रैड पिट की जोड़ी वैवाहिक जीवन में अधिक समय तक नहीं टिक पाएगी। हालांकि, दोनों की तरफ से इस मामले में किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।