Friday, April 3, 2026
Home Hollywood + Millennium Award से सम्मानित होंगी ब्रिटनी

Millennium Award से सम्मानित होंगी ब्रिटनी

0
195

लास वेगास। पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स को 22 मई को प्रतिष्ठित मिलेनियम पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, अपने 20 साल के करियर में कई लोकप्रिय गीत गाने वाली इस गायिका को उनकी असाधारण उपलब्धियों और संगीत उद्योग पर असर बनाने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Britney Spears

ब्रिटनी के साथ गायिका बियॉन्से नॉलेस और विटनी हॉस्टन को भी इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

स्पीयर्स को 2016 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड में प्रस्तुति भी देंगी। माना जा रहा है कि वह अपने नए अलबम ‘मेक मी ऊह’ का भी अनावरण करेंगी।

इस पुरस्कार समारोह के मेजबान लुडाक्रिस और काएरा होंगे।

-आईएएनएस