Thursday, March 26, 2026
Home Hollywood + जुरासिक वर्ल्‍ड 2 के लिए वजन उतार रही हैं ब्राइस डलास

जुरासिक वर्ल्‍ड 2 के लिए वजन उतार रही हैं ब्राइस डलास

0
260

लॉस एंजेलिस। टेलीविजन सीरीज ब्‍लैक मिरर अभिनेत्री ब्राइस डलास हॉवर्ड अपनी आगामी फिल्‍म जुरासिक वर्ल्‍ड के सीक्‍वल के लिए अपना वजन उतारने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

जी हां, जुरासिक वर्ल्‍ड के सीक्‍वल की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है और ब्राइस डलास को इसके लिए अपना वजन कम करने की जरूरत है।

अभिनेत्री ब्राइस ने ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ से कहा, ‘मैं इसके लिए बहुत सारी मेहनत कर रही हूं क्‍योंकि ब्लैक मिरर के लिए मैंने 15 किलो वजन बढ़ाया था। इसलिए अब मैं खुद को गठीला बनाने की तैयारी कर रही हूं।’

दरअसल, अभिनेत्री ब्राइस डलास हॉवर्ड ने ईटिंग डिसऑर्डर आधारित टेलीविजन सीरीज ‘ब्लैक मिरर’ के किरदार के लिए करीब 15 किलो वजन बढ़ाया था।

-आईएएनएस