Sunday, March 22, 2026
Home Hollywood + HIV-positive चार्ली शीन ने छोड़ी शराब, ड्रग्स

HIV-positive चार्ली शीन ने छोड़ी शराब, ड्रग्स

0
159

लॉस एंजेलिस। एचआईवी पॉजीटिव हॉलीवुड अभिनेता चार्ली शीन ने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अब शराब व मादक पदार्थो से तौबा कर ली है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘संडे पीपुल’ समाचारपत्र को दिए एक साक्षात्कार में शीन ने बताया कि उन्होंने कैसे बेहतरी के लिए शराब व मादक पदार्थो को छोड़ दिया है।

Charlie Sheen 001
शीन ने पिछले साल नवंबर में अपने एचआईवी पॉजीटिव होने का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि इलाज ने उनकी मदद की है।

उन्होंने कहा, “अब जिंदगी में व्यायाम व आहार प्राथमिकता है। मैं शराब नहीं पीता हूं। उतनी शराब नहीं पीता हूं..मैं एक सुबह उठा और स्वयं से कहा कि ‘मैं बेहतर का हकदार हूं।”

शीन ने पूर्व में एक साक्षात्कार में बताया था कि उन्होंने अब महिलाओं को डेट करना बंद कर दिया है और दोबारा शादी न करने का प्रण लिया है।

इतना ही नहीं, अभिनेता ने एक साक्षात्‍कार के दौरान दावा किया कि उसने एचआईपवी पॉजिटिव होने की पुष्‍टि के बाद किसी के साथ संबंध बनाने की कोशिश नहीं क्‍योंकि वे जानते हैं, इसके बारे में और वे किसी अन्‍य को यह रोग नहीं देना चाहते हैं। हालांकि, उनकी पूर्व पार्टनर ने उन पर पुष्‍टि होने के बाद कथित तौर पर संबंध बनाने का आरोप लगाया था।

-आईएएनएस