Monday, May 25, 2026
Home Hollywood + ऑस्कर मेजबानी के लिए क्रिस नहीं थे पहली पसंद

ऑस्कर मेजबानी के लिए क्रिस नहीं थे पहली पसंद

0
201

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता एवं हास्य कलाकार क्रिस रॉक का कहना है कि उन्हें इस साल के ऑस्कर अवार्ड समारोह की मेजबानी करने का
मौका सिर्फ इसलिए मिला है, क्योंकि हास्य अभिनेत्री एलेन डिजेनर्स ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया है। वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के
अनुसार, क्रिस ने कहा कि ऑस्कर समारोह की मेजबानी के लिए पहली पसंद एलेन थीं।

उन्होंने कहा, “मैंने अपने एजेंट से कहा कि मैं पुरस्कार समारोह का मेजबान इसलिए बनना चाहता हूं क्योंकि मेजबानी करने से आसान और बेहतर
क्या है? मेरा विचार है कि पुरस्कार समारोह में आपको करना ही क्या होता है बस मजे करने होते हैं और उसके बाद चले जाना होता है।”

क्रिस ने कहा, “मैं यहां सिर्फ इसलिए हूं, क्योंकि एलेन ने ‘ना’ कह दिया है।”

उन्होंने कहा, “एलेन ने पिछली बार पुरस्कार समारोह की बहुत अच्छी मेजबानी की थी।”