Friday, March 27, 2026
Home Hollywood + लिम रोग से पीड़ित हैं क्रिस्टल हेफनर

लिम रोग से पीड़ित हैं क्रिस्टल हेफनर

0
242

लॉस एंजेलिस। अपनी प्लेबॉय छवि के लिए मशहूर व्यापारी हग हेफनर की पत्नी क्रिस्टल हैरिस लिम रोग से पीड़ित हैं। लिम रोग एक जीवाणु संक्रमण है, जिसके संपर्क में आने के बाद क्रिस्टल ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वह इस रोग से बचने के लिए अपनी जांच कराएं। यह त्वचा, जोड़ों, हृदय और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।

क्रिस्टल ने कहा, “अगर आप कभी लंबी पैदल यात्रा पर गए हैं, तो इस रोग की जांच अवश्य कराएं। मुझे कुछ दिनों पहले इस रोग के बारे में पता चला है।”

https://twitter.com/crystalhefner/status/702972306134605824

क्रिस्टल ने इंस्टाग्राम में लिखा, “संभवता यह रोग टिक्स से ही हुआ है। लेकिन इस बारे में मुझे कुछ भी याद नहीं है कि किसी कीट ने मुझे काटा था, और न ही मेरे शरीर पर इस तरह का कोई निशान मिला है।”

https://twitter.com/crystalhefner/status/700382420864888833

क्रिस्टल ने प्रशंसकों को जानकारी देते हुए बताया, “लिम का संबंध साइफिल्स रोग से भी होता है, जो यौन संचरण से फैल सकता है। गर्भावस्था के दौरान यह रोग मां से बच्चे में भी पहुंच सकता है। इससे बचने के लिए सर्तकता बरतना बेहद जरूरी है।” (आईएएनएस)

https://twitter.com/crystalhefner/status/700026275616821250