Monday, March 23, 2026
Home Hollywood + ड्वेन निभाएंगे ‘डॉक सैवेज’ की भूमिका

ड्वेन निभाएंगे ‘डॉक सैवेज’ की भूमिका

0
266

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ‘डॉक सैवेज’ फिल्म में कथित विश्‍व के सबसे पहले सुपर हीरो मुख्य किरदार निभाएंगे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन शेन ब्लैक कर रहे हैं जिन्होंने एंथनी बगारोजी व चार्ल्स मोन्डरी के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा लिखी है।

Dwayne Johnson 002
शेन ब्लैक ने अपनी फिल्म ‘द नाइस गाइज’ के प्रचार के दौरान ही स्पष्ट कर दिया था कि वह डॉक सैवेज की भूमिका में ड्वेन को लेना चाहते हैं और ड्वेन ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि की।

ड्वेन ने यह भी घोषणा की कि उनकी फिल्म निर्माण कंपनी ‘सेवन बक्स प्रोडक्शन्स’ व फिल्म निर्माता हिराम गार्सिया इसे मिलकर बनाएंगे।