Monday, September 28, 2026
Home Hollywood + जुमांजी का रीमेक बनाएंगे ‘द रॉक’

जुमांजी का रीमेक बनाएंगे ‘द रॉक’

0
245

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन उर्फ ‘द रॉक’ ने पुष्टि की है कि वह व उनकी फिल्म निर्माण कंपनी सेवन बक्स प्रोडक्शन 1995 की चर्चित फिल्म ‘जुमांजी’ का रीमेक बनाएंगे।

उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि वह इसमें होंगे या नहीं। वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ड्वेन ने यह घोषणा शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर की।

उन्होंने लिखा, “यह पुष्ट खबर है। यह पटकथा पसंद है। एक ऐसी बड़ी खबर है जिसे मैं और मेरा कुत्ता शैंग शेयर करने को लेकर उत्साहित हैं।”

ड्वेन ने बाद में पुष्टि की कि उनकी फिल्म निर्माण कंपनी ‘जुमांजी’ का रीमेक बनाएगी।

उन्होंने लिखा, “यह पुष्ट खबर है। हम एक नई पीढ़ी को वह फिल्म देंगे, जिसका नाम मुझे पसंद है और जो मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। कुछ खेल आप मजे के लिए खेलते हैं और कुछ खेल आपकी जिंदगी बदल देते हैं। जुमांजी।”

ड्वेन ने लिखा, “अपनी टीम संग एक बहुत अच्छी पटकथा पर काम कर रहा हूं।” ‘जुमांजी’ अगले साल 28 जुलाई को रिलीज होनी है। आईएएनएस