Tuesday, September 29, 2026
Home Hollywood + ईवा लोंगोरिया तीसरी बार बनी दुल्‍हन

ईवा लोंगोरिया तीसरी बार बनी दुल्‍हन

0
190

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया ने मेक्सिको के तट पर अपने मंगेतर जोस एंटोनियो ‘पेपे’ बैस्टन से शादी कर ली है। वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, दंपति ने मेक्सिको के शहर ‘वैले डी ब्रावो’ में शादी कर ली।

Eva Longoria
एक सूत्र ने कहा, “वे ढेर सारी टिमटिमाती रोशनी के बीच परिणय सूत्र में बंध गए। वह बेहद रोमांटिक था। ईवा ने अपने बाल खुले रखे थे और पूरे समारोह के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान थी। पेपे ग्रे सूट में थे।”

समारोह से पूर्व एक सूत्र ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया था कि मेहमानों की सूची में डेविड और विक्टोरिया बैकहम, पेनेलोप क्रूज, रिकी मार्टिन, कैटी पेरी और मारियो लोपेज के होने की भी उम्मीद है।

यह लोंगोरिया की तीसरी शादी है। इससे पहले वह अभिनेता टेलर क्रिस्टोफर और एनबीए स्टार टोनी पार्कर के साथ शादी के बंधन में चुकी हैं।

-आईएएनएस