Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + इवा मेंडेस हुई गर्भवती

इवा मेंडेस हुई गर्भवती

0
209

लास एंजिलिस| अभिनेत्री इवा मेंडेस ब्यायफ्रेंड रेयान गोसलिग से दूसरी बार गर्भवती हुई है। उनका एक बच्चा पहले से हैं। विभिन्न सूत्रों ने दावा किया कि मेंडेस और गोसलिग अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।

साल 2011 में फिल्म ‘द प्लेस विआंड द पाइन्स’ में साथ काम करने के दौरान दोनों ने डेटिंग शुरू की थी। यूएसमैगजीनडॉटकॉम की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

इस जोड़े ने अपनी पहली प्रेगनेंसी को कई महीने तक छुपाने में कामयाबी हासिल की, जब तक मेंडेस का उभरा हुआ पेट स्पष्ट रूप से नहीं दिखने लगा था। उनकी बेटी एसमेराल्डा अमाडा सितंबर 2014 में पैदा हुई थी।

Eva Mendes

इस सेलेब्रिटी जोड़ी ने हाल ही में मेंडेस का जन्मदिन पाम स्प्रिंग में चार दिनों तक साथ-साथ क्वालिटी वक्त बिताकर मनाया था जिसके लिए सिंटारा हाउस को 2,600 डॉलर प्रतिदिन के किराए पर लिया था। आईएएनएस